JVB Diwali 2023

जैन विश्व भारती लंदन में मनाया रंगारंग दिवाली कार्यक्रम 

जैन विश्व भारती लंदन के तत्वाधान में जैन परिवारों ने शनिवार नवम्बर  को मिलकर आचार्य गुरु महाश्रमण के विदुषी माननीय समनीजी मलय प्रज्ञाजी एवं समनीजी नीति प्रज्ञाजी की उपस्थती में बड़े धूम धाम से दिवाली का रंगारंग सांस्क्रतिक  कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र की भाव भरी धुन पर ज्ञानशाला छात्रा औरा जैन ने नृत्य से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस उपलक्ष पर समनीजी मलय प्रज्ञाजी ने भगवान महावीर की तरह सरलता से जीवन जीने के १० नियम को संक्षिप्त में समझाया और सभी से साल भर का संकल्प लेने को प्रेरित किया सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ ओम् अर्हम की गूंज से समनीजी और गुरुदेव  के बताए गए नियमो का पालन करने का संकल्प लिया समनीजी नीति प्रज्ञाजी ने भी ख़ास तौर पर बच्चों के लिए १४ नियम बताए और उन्हें अपने जीवन शैली  में अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए श्रद्धा बोराना और गीतक बर्दिया ने अपने मीठे व्यंग्, काव्य और चुटकुलों से सभी उपस्थित २०० मेहमानो को समा में बांध कर रखा। पुरूषों और महिलाओं ने महावीर के गीत और तुलसी के गीतों की लयभर माला से सारे हॉल में ओम् अर्हम की गूँज भर दी। संगीत की धुन को ज्ञानशाला की छात्रा आरना जैन ने कीबोर्ड पर बोहत अच्छें से बाँध कर रखा। ज्ञानशाला के सभी बड़े और छोटे बच्चों ने जैन गीतो पर सामूहिक नृत्य पेश किया और अपनी अपनी कला का हुनर दिखाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते  हुए पति पत्नी की नोक झोंक को एक शायरी के रूप में पुरुष और महिलाओं ने सभी का बोहत हसाया। इसके पश्चात् सभी ने गीतो वाली हौसी खेल में भाग लिया और कई सारे पुराने गीतों को साथ मिलकर गाया।

कार्यक्रम में विशेष अथिथि, भारत से आए हुए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकारी  सदस्य नवीनजी सांखला ने सभी को संभोधित किया साथ ही में जैन विश्व भारती संस्था के अध्यक्ष शुभम जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जो दस परिवारों ने हाथ बटाया और आए हुए मेहमानो का आभार प्रकट किया। अन्त में अल्पाहार और गरबा के साथ सभी ने एक दूसरे को दिवाली की सुभकामनाए दी